संविधान की हत्या और लोकतंत्र का गला घोटने का काम कांग्रेस ने किया -- प्रकाश पाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

संविधान की हत्या और लोकतंत्र का गला घोटने का काम कांग्रेस ने किया -- प्रकाश पाल

भाजपा ने लोकतंत्र हत्या दिवस मनाकर सेनानियों को किया सम्मानित 

बाँदा, के एस दुबे । लोकतंत्र के काले अध्याय " संविधान हत्या दिवस " की 51 वींयू वर्षगांठ पर अवस्थी पार्क में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रकाश पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश में आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी l हजारों लोकतंत्र सेनानीयों एवं विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया l नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया गया l 21 महीने तक


निर्दयी शासन की क्रूर यातनायें सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले देशवासियों के त्याग व वलिदान को हमेशा याद किया जायेगा l जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि 21 मार्च 1977 को समाप्त हुए कालखंड ने भारतीय लोकतंत्र की नींव को हिला कर रख दिया था जिसमें नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर रोक और प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप जैसे सख्त कदम उठाये गये थे आज का दिन उस काले अध्याय को याद दिलाता है जब देश में आपातकाल लगाकर संविधान , न्यायपालिका , मीडिया और नागरिकों अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया l इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने जिले के लगभग पाँच दर्शन लोकतंत्र रक्षक सेनानीयों को अंगवस्त्र , नारियल , माला व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल,पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, अयोध्या सिंह पटेल, निखिल सक्सेना, वंदना गुप्ता, विनोद जैन, ममता मिश्रा, उत्तम सक्सेना, अमित सेठ भोलू, दुर्गा चौरसिया, आनंदेी साहू, राजेश गुप्ता रज्जन, के अलावा स्वतंत्रता सेनानी जगतवीर सिंह, ब्रजमोहन गुप्ता, दशरथ प्रसाद, शिवमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages