आरा मशीन पर वन रेंजर अधिकारी ने की छापेमारी, मिली अवैध लकड़ी का भंडारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

आरा मशीन पर वन रेंजर अधिकारी ने की छापेमारी, मिली अवैध लकड़ी का भंडारण

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्रीय वन रेंजर अधिकारी व एसडीएम के द्वारा आरा मशीन पर छापे मारी की गयी, जिसमे ,आम महुआ शीशम नीम आदि की लकड़ी अवैध भंडारण पाया गया, जिसमें दो आरा मशीन मालिकों के खिलाफ बबेरू कोतवाली मे वन रेंजर अधिकारी के द्वारा कार्यवाही कराई गई है। मामला बबेरू कस्बे मे सोमवार की दोपहर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार की मौजूदगी पर बबेरू क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद के द्वारा बबेरू कस्बे के विजय बहादुर यादव व जितेन्द्र शर्मा निवासी बबेरू के आरा मशीनों पर पहुंच कर छापा मारी की गयी, जिसमे छापेमारी के दौरान आरा मशीन पर अबैध तरीके से रखी नीम आम महुआ शीशम आदि प्रजातियों की लकड़ी


का अवैध भण्डारण पाया गया, जिससे संबधित कोई भी बैध प्रपत्र उपलब्ध नहीं पाया गया, जिससे क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेंज शहजाद के द्वारा आरा मशीन पर पाए गए बिना परमिट के लकड़ी के अनुसार आरा मशीन मालिक विजय बहादुर यादव व जितेन्द्र शर्मा, निवासी बबेरू भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 तथा 33 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही हेतु बबेरू कोतवाली मे प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही कराई गयी है। वही यह जानकारी आज सोमवार की शाम वन रेंजर अधिकारी परवेज शहजाद के द्वारा दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages