डॉ संजय कुमार व भूपेंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं निजी क्लीनिक में बुलाकर करते हैं ऑपरेशन
बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में तैनात कुछ डॉक्टरों पर मरीजों के आर्थिक शोषण और निजी क्लीनिकों में बुलाकर उपचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई अथवा किसी उच्चस्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। नोमानी ने कहा कि जनपद और बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ सरकारी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को अपने निजी क्लीनिकों पर डॉ संजय कुमार व भूपेंद्र निजी क्लीनिक में बुलाकर करते हैं ऑपरेशन वहां जांच, दवा, ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय सेवाओं के नाम पर मरीजों से भारी धनराशि वसूले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञप्ति में कुछ डॉक्टरों के नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि मरीजों को विशेष मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदने के लिए भी प्रेरित किया जाता है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ चिकित्सक नियमित रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं करते और उनकी उपस्थिति की सीसीटीवी फुटेज से जांच कराई जानी चाहिए। ए.एस. नोमानी ने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित डॉक्टरों की आय, संपत्ति और आय के स्रोतों की भी जांच हो तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की बड़ी आबादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर है, इसलिए स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने मीडिया और शासन-प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment