'निरोगी काया' के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग, 'स्वस्थ यूपी, सशक्त भारत' का दिया संदेश
'योग शरीर ही नहीं, राष्ट्र निर्माण का भी माध्यम' — युवाओं से नियमित योग अभ्यास करने की अपील :- प्रभागीय वनाधिकारी
उत्तर प्रदेश, झांसी - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "योग को जन-जन का अभियान" बनाने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को धरातल पर उतारते हुए प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्या ने आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वनगुंवा ईकोपार्क में आयोजित भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
जनपद में जिला गंगा समिति द्वारा "Yoga for Healthy Sgeing" थीम के अंतर्गत में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य ने विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग विश्व मंच पर भारत की पहचान बन चुका है। योग भारत की 5000 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है जो केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का विज्ञान है। यह तनाव, अवसाद और जीवनशैली जनित रोगों से मुक्ति का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 'निरोगी काया' के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि योग को अपनाएं ताकि युवा शारीरिक रूप से दक्ष होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनें।
प्रभागीय वनाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि 'स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं। यदि युवा पीढ़ी नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेगी तो न केवल व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी ऊर्जा का सदुपयोग होगा।' उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने की अपील की। इस अवसर पर उपप्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार जैन, उपप्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर संतोष कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी स्थानीय ग्रामीणजन तथा वन विभाग के कर्मचारीयों ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment