क्षत्रिय महासभा की धाता ब्लाक कार्यकारिणी घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

क्षत्रिय महासभा की धाता ब्लाक कार्यकारिणी घोषित

सुनील अध्यक्ष व सुरेश सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धाता ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन कुसभा ग्राम सभा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशभा ग्राम प्रधान मनमोहन सिंह ने किया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह गौर जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागेन्द्र सिंह चैहान मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज रहे। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेन्द्र सिंह चैहान का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कार्यक्रम में उपस्थित हैं सभी लोग पदों पर सर्वसम्मति से आपसी सामंजस्य बनाते हुए संगठन में समर्पण की भावना से सर्व समाज के हितार्थ

क्षत्रिय महासभा की घोषित धाता ब्लाक कार्यकारिणी।

समाजसेवा का भाव रखते हैं। सभी लोग अपनी स्वेच्छा से खड़े होकर पद का प्रस्ताव रखें। संगठन के सभी निर्धारित पदों पर बारी बारी से सभी पदों पर सर्वसम्मति से धाता ब्लॉक के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सुनील कुमार सिंह अध्यक्ष, सुरेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कप्तान सिंह उपाध्यक्ष, धनंजय सिंह संगठन मंत्री, अरविन्द सिंह संयुक्त मंत्री, दीनदयाल सिंह प्रचार मंत्री, कुलदीप सिंह प्रचार मंत्री, रंजीत सिंह अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अतुल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सुधीर सिंह, अजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, आशीष सिंह भदौरिया सभी उपाध्यक्ष पद पर, धर्मेश्वर सिंह महामंत्री युवा, प्रभाकर सिंह संगठन मंत्री युवा, अक्षय सिंह संगठन मंत्री युवा, अनूप सिंह व शुभम सिंह संयुक्त मंत्री युवा, देवा सिंह व महेन्द्र सिंह प्रचार मंत्री युवा, पवन सिंह कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह मीडिया प्रभारी राहुल सिंह सह मीडिया प्रभारी आदि पदों पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेन्द्र सिंह चैहान ने सम्मानित किया। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमित सिंह परिहार ने किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages