धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

बांदा, के एस दुबे । विश्व पर्यावरण दिवस ग्राम पंचायत कोर्रा खुर्द के मजरा सया स्थिति नर्सरी में धूमधाम से मनाया गया 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस की भावना को क्षेत्रीय  लोगों ने उत्साह और एकता के साथ मनाया।  इस मौके पर मुख्यअतिथि वक्ता के रूप में सीनियर डिप्टी मैनेजर धर्मेंद्र सिंह पटेल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपने ज्ञानवर्धक भाषण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ग्राम वासियों के सहयोग से बड़ी कुशलता से आयोजित किया गया था। ग्रामवासियों व क्षेत्रीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक विभिन्न प्रकार के पौधे खुशी-खुशी लगाए।  "स्वस्थ जीवन और सामाजिक परिवर्तन" मुख्य विषय रहा, जिसमें विशिष्ट वक्ताओं ने अपने


अनुभव साझा किए। विश्व पर्यावरण दिवस ने गांव कोर्रा खुर्द के मजरा सया के पास स्थिति नर्सरी पर अमिट छाप छोड़ी और सकारात्मक बदलाव की सामूहिक इच्छा को जागृत किया। यह उत्सव पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है और सभी को हरित भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर  अरुण कुमार पटेल जिलाध्यक्ष आई टी मंच अपना दल एस बांदा, रामतीरथ पांडे कोटेदार, संतोष पाल, ब्रजकिशोर टेक्निकल असिस्टेंट, जितेंद्र कुमार शिवहरे ब्लॉक टेक्निकल असिस्टेंट, राजाभैया मुस्तरी, अमर नाथ बाथम, सतीश, मोतीलाल विश्वकर्मा, रामजियावान, सहित दर्जनों किसान व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages