दुकान में चोरी, नकदी और सामान लेकर चोर फरार मुकदमा दर्ज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

दुकान में चोरी, नकदी और सामान लेकर चोर फरार मुकदमा दर्ज

बांदा, के एस दुबे । जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव में स्थित किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार कृष्णकुमार ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 27 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में लगभग सात बोरी आटा,


किराना सामग्री तथा करीब 10 हजार रुपये की नकदी शामिल बताई गई है। पीड़ित का आरोप है कि चोरी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानदार ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने तथा चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages