सीएसए में मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 22, 2026

सीएसए में मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा तीन दिवसीय “मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया। 22 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में लगभग 30 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय पारंपरिक लोक कलाओं, विशेष रूप से गुजरात की प्रसिद्ध लिप्पन कला एवं मड मिरर वर्क की तकनीकों से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, कौशल विकास एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।


कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. सीमा सोनकर, विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. संगमित्रा महापात्रा, डॉ. अर्चना सिंह तथा डॉ. एकता उपस्थिति रही।विभाग की टीचिंग एसोसिएट डॉ. स्वप्निल एवं डॉ. एलेना ने कार्यशाला के संचालन एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता के अवसरों को भी बढ़ावा देती हैं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मड मिरर एवं लिप्पन आर्ट की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages