रक्त की कमी दूर करने को रेडक्रॉस ने चलाया अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

रक्त की कमी दूर करने को रेडक्रॉस ने चलाया अभियान

एक दिन में दो शिविरों में 16 यूनिट हुआ रक्तदान

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व में चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को दो स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। पहला शिविर प्रातः 10 बजे एमकेयू लिमिटेड, मलवां में तथा दूसरा शिविर दोपहर दो बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों संस्थाओं के प्रमुखों को श्रीराम पटका एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। एमकेयू लिमिटेड, मलवां में आयोजित शिविर में कुल नौ लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में मनोज द्विवेदी, अर्जुन सिंह, गौरव शर्मा, कप्तान सिंह, गौरव अग्रवाल, हर्ष सिंह, आशीष यादव, धर्मेन्द्र तिवारी एवं

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई करते रेडक्रास चेयरमैन।

अरूप मैथी शामिल रहे। वहीं 25 अन्य लोगों ने भविष्य में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने के लिए अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल ऑफिस में आयोजित रक्तदान शिविर में सात लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में एलडीएम गोपाल कृष्णा, मनोज कुमार जांगिड़, निखिल शर्मा, आशीष कुमार, विराट मिश्रा, चंद्रप्रकाश भट्ट एवं पुलकित वर्मा शामिल रहे। साथ ही 15 लोगों ने आगामी रक्तदान शिविरों के लिए अपना पंजीकरण कराया। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि रीजनल हेड अरबिंद कुमार तथा रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। इस अवसर पर एमकेयू लिमिटेड के प्रोडक्शन मैनेजर ऋषि भद्र सिंह, एचआर विभाग के रोहित पटेल, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति से उमेश कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य, जिला अस्पताल रक्त केंद्र से डॉ. डीके वर्मा, अशोक शुक्ल, विनोद कुमार, कमला प्रसाद, सुलभ श्रीवास्तव एवं अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages