दो बिजली पोलों के खंभे लगाने की मांग, ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 16, 2026

दो बिजली पोलों के खंभे लगाने की मांग, ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से की मांग

बांदा, के एस दुबे । जनपद के जसपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकहुला निवासी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर दो नए बिजली पोल लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोहल्ले में ट्रांसफार्मर से लगभग दो से तीन खंभों की दूरी पर स्थित लाइन के दो खंभे टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार टूटे हुए खंभों के स्थान पर अभी तक नए खंभे नहीं लगाए गए हैं, जिससे लो-टेंशन और हाई-टेंशन लाइन दोनों तरफ से झूल रही हैं। इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बलराम सुनील


पाल गुलाब अभय मूलचंद जगदेव विनोद सुमित विजय कारण अवधेश अंकित राजू सहित ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पावर हाउस और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत देकर जल्द से जल्द दो नए बिजली पोल लगवाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages