उत्तर प्रदेश, उन्नाव विधायक मोहान बृजेश रावत द्वारा ग्राम अजगैन ब्लॉक नवाबगंज में शासन के मंशानुरूप खेत बचाओ अभियान को बढ़ावा देने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया कि अपनी जोत एवं भूमि के अनुसार उर्वरकों का क्रय करे। संतुलित मात्रा में ही उर्वरक का प्रयोग खेती में करें। संतुलित मात्रा प्रति हेक्टेयर 07 बैग यूरिया एवं 05 बैग डीएपी के अनुसार ही उर्वरकों के प्रयोग की जाए । रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरक जैसे
एसएसपी, नैनो यूरिया नैनो डीएपी हरि खाद वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद का प्रयोग करे जिससे खेती की लगात में कमी आएगी तथा मृदा सुधार के साथ आय में भी वृद्धि होगी। तथा सभी कृषकों से अनुरोध किया की फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले।


No comments:
Post a Comment