मोबाइल को लेकर पति से नाराज युवती ने उठाया आत्मघाती कदम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2026

मोबाइल को लेकर पति से नाराज युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

तिंदवारी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खपटिहा में शनिवार को मोबाइल फोन के विवाद को लेकर एक युवती ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते पति की नजर पड़ गई और उसने फंदे को काटकर पत्नी की जान बचा ली। युवती को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खपटिहा निवासी मधु (22 वर्ष) का अपने पति अभिनंदन निषाद से मोबाइल फोन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पति ने मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था, जिससे नाराज होकर मधु दोपहर करीब 2रू00 बजे घर के कमरे में चली गई। उसने कमरे में लगे लट्ठे (धन्नी) से


साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। पत्नी द्वारा अचानक कमरा बंद कर लेने और संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए पति अभिनंदन निषाद तुरंत कमरे में पहुंचा। उसने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल मधु के गले से फंदा हटाया और नीचे उतारा। इसके बाद उसने बिना वक्त गंवाए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया।

युवती को समय रहते अस्पताल लाया गया था, जिसके चलते उसका तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उसे कुछ समय के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, जिसके बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन और परिजनों के अनुसार युवती अब पूरी तरह सुरक्षित है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages