व्यापारियों की ताकत बनेगा आदर्श व्यापार मंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

व्यापारियों की ताकत बनेगा आदर्श व्यापार मंडल

संगठन विस्तार के साथ गांव-गांव तक चलेगा महाभियान

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले के व्यापारियों को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान को लेकर आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने संगठन विस्तार का बड़ा कदम उठाया है। रविवार को कलक्टरगंज स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ जिले के गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छोटे व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि अध्यक्षता संगठन के संरक्षक दिनेश चंद्र साहू ने की। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष

मनोनीत पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष।

अभिनव यादव ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से संगठन का विस्तार करते हुए गोविंद बाबू टाटा बिंदकी को राष्ट्रीय महामंत्री, संगीता तिवारी बिंदकी को महिला प्रदेश अध्यक्ष, अजीत सिंह राठौर एडवोकेट को जिला प्रभारी तथा एडवोकेट गणेश तिवारी को विधि सलाहकार अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्हें व्यापारी हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि किसी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अब संगठन गांव-गांव तक पहुंचकर छोटे व्यापारियों को जोड़ने का अभियान चलाएगा, ताकि उन्हें व्यापार से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और अधिकारों का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि बीते एक माह में लगभग 700 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है, जो संगठन के प्रति व्यापारियों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने बताया कि जुलाई माह में हर व्यापारी जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रधान कार्यालय गर्ग आवास में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व्यापारियों की समस्याओं की जनसुनवाई की जाएगी और प्रशासन के माध्यम से उनका समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, संगठन मंत्री राहुल सोनी, नगर अध्यक्ष अजय पाल, नगर अध्यक्ष ऋषि तिवारी, उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मोहम्मद आसिफ चिश्ती, अशोक यादव, सिद्धांत गुप्ता, संजीव चैरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages