नशे में धुत युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

नशे में धुत युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

बांदा/कमासिन, के एस दुबे । जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साडा सानी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ स्कूल के पास एक युवक ने नशे की हालत में खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली युवक की जांघ में लगी है, जिससे वह लूल-लहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवक एक इको कार में सवार होकर साडा सानी गांव पहुंचा था। वह अत्यधिक नशे में धुत था। गांव के स्कूल के पास पहुंचते ही उसने अचानक पास में मौजूद अवैध तमंचे से खुद पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे


उसकी जांघ पार कर गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायल युवक पड़ोसी जिले फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका नाम मंगल सिंह है। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया और वह कमासिन क्षेत्र के इस गांव में किस मकसद से आया था, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कार व तमंचे को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages