बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) एवं तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार एड. विक्रम सिंह 'आर्यन' इन दिनों क्षेत्रीय राजनीति में लगातार अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विक्रम सिंह ने वर्ष 2010 से युवाओं, किसानों, मजदूरों, पिछड़े वर्गों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहते हुए वर्ष 2017 में उन्होंने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में दावेदारी प्रस्तुत की थी। इसके बाद वर्ष 2020 में समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लगातार जनसंपर्क एवं जनसेवा में जुटे रहे।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से दावेदारी करने के बाद अब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी वे तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता तथा जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। खंगार (आरख/खेंगर) समाज के प्रमुख चेहरों में शामिल एड. विक्रम सिंह 'आर्यन' की पहचान एक जमीनी और संघर्षशील नेता के रूप में स्थापित हुई है। युवाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों तथा सर्वसमाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अपने सरल स्वभाव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण एड. विक्रम सिंह 'आर्यन' बुंदेलखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली युवा चेहरे के रूप में तेजी से उभर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment