बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थाई पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में हुई खुली बैठक सम्पन्न की गयी बबेरू पंचायत भवन का शुक्रवार की दोपहर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सर्व 2024 की, स्थाई पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में ग्राम सभा की खुली बैठक एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद, सचिव पूजा सिंह की मौजूदगी पर संपन्न की गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास स्थाई पात्रता सूची जो तैयार की गई है, वह एक-एक पढ़कर के सभी के नाम सुनाया गया, की जो भी नाम सूची पर दर्ज है
उसपर कोई विरोध ना कर सके। वही ग्राम पंचायत सचिव पूजा सिंह के द्वारा आवास के बारे में सभी को जानकारी दिया, की कौन से व्यक्ति आवास के पात्र होंगे, और कौन से व्यक्ति आवास के पात्र नहीं होंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य राकेश पटेल, शिव विलास शर्मा, अपलू वर्मा सहित अन्य ग्राम पंचायत सदस्य पंचायत मित्र अजीत तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment