देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी गर्ल्स बटालियन मे एनसीसी के ट्रेनिंग शिविर मे सभी गतिविधियों के लगातार अभ्यास के अंतर्गत लगभग 80 ऐसे फायरर का चुनाव हुआ जो फायरिंग के क्षेत्र मे अपना करियर बना सकते है कुछ कैडेट्स ने खेल की दुनिया मे अपना कदम बढ़ाने का प्रयास किया l एनसीसी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमे कैंप कमांडेंट कर्नल अभय सिंह देव ने हर कैडेट को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया है आज शिविर मे डिबेट कम्पटीशन मे सीनियर
विंग मे प्रथम स्थान मृनालिका, द्वितीय स्थान झलक तमर, तृतीय अलीसा मंसूरी रही l जूनियर विंग मे दलीशा जय प्रथम, आस्था यादव द्वतीय, दृश्यया राय तृतीय स्थान पर रही l पोस्टर मेकिंग मे सरस्वती प्रथम, भूमि कुशवाहा द्वतीय, अर्पिता वर्मा तृतीय स्थान पर रही l कैंप मे उपस्थित सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, सभी इंस्ट्रक्टरस, एनसीसी ऑफिसर्स, सी टी ओ एवं सभी एनसीसी ऑफिस स्टाफ ने सभी विजताओ को बधाई दी।


No comments:
Post a Comment