बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । मरका यमुना नदी पुल से पति-पत्नी ने नदी मे लगाई छलांग पत्नी की मौत पति को मेडिकल कॉलेज किया रिफर, पति-पत्नी का झगड़ा बताया जा रहा है। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका यमुना नदी पुल का है, जहां मरका गांव निवासी रामलखन पुत्र रामलाल उम्र करीब 35 वर्ष व सीमा उर्फ दीपा पत्नी रामलखन उम्र 30 वर्ष सोमवार की शाम दोनों आपस में झगड़ा करने के बाद यमुना नदी पुल पर गए, जिसमें दोनों एक साथ पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दिया, जैसे ही आसपास के लोगों में देखा पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की माध्यम से कड़ी मशक्क़त के बाद यमुना नदी से दोनों को बाहर
निकाला और डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा दोनों पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही पत्नी सीमा उर्फ़ दीपा को परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वही पति राम लखन को गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वहीं मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया है। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई हैं, जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।


No comments:
Post a Comment