किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भूमिपुत्र) का प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 19, 2026

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भूमिपुत्र) का प्रदर्शन

फतेहपुर, मो शमशाद । किसानों की ज्वलंत समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग उठाई। संगठन ने बिजली, खाद, सड़क, जल निकासी, सिंचाई और पेयजल जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। ज्ञापन में कहा गया कि धान की बुवाई का समय चल रहा है, ऐसे में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। संगठन ने पूर्व की भांति दिन-रात निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने से खेती प्रभावित होने की बात कहते हुए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। भाकियू (भूमिपुत्र) ने चैड़गरा स्थित दुग्ध

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी

अवशीतन केंद्र को पुनः संचालित करने की मांग उठाई, जिससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिल सके। वहीं औरई गांव के निर्मल नगर मोहल्ले में जल निकासी की गंभीर समस्या को देखते हुए घोसीपुरा मार्ग के दोनों ओर नाला निर्माण कराने की मांग भी की गई। संगठन ने बहरामपुर-सातों-नरैनी मार्ग की जर्जर हालत पर चिंता जताते हुए तत्काल सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा औरई गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में धाता विकासखंड के जहांगीर नगर गांव के समीप स्थित नहर पुलिया के चैड़ीकरण की मांग भी उठाई गई। किसानों का कहना है कि पुलिया संकरी होने के कारण बसों और बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। वहीं जहांगीर नगर पशु चिकित्सालय में पेयजल व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाते हुए वहां शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन किसानों के हित में आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सागर मिश्र, कृष्णकांत, विकास बाबा, सोमनाथ विश्वकर्मा, धनंजय पटेल, नितेश कुमार, रामकिशोर, ओमप्रकाश साहू, राजबहादुर, विद्या भूषण अवस्थी समेत बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages