बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड व तहसील परिसर मे सोमवार की दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्त व प्रभाकर नगर के सभासद आकाश चौरसिया के द्वारा रोडवेज बस स्टैंड से लेकर सुंदर कुआ तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन संकट मोचन मंदिर मे कराया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की मौजूदगी पर भूमि पूजन संपन्न कराया गया, उसके बाद बबेरू तहसील पार्क मे पार्क का सुंदरीकरण के निर्माण को लेकर व औगासी रोड से कोतवाली तिराहे तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया गया, इस मौके बबेरू उप जिला अवनीश कुमार,तहसीलदार हेमराज सिंह बोनल भी मौजूद रहे, जिसमें पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन दोनों जगह किया गया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि बबेरू कस्बे में करीब 20 से 22 जगह सी सी रोड व नाली का निर्माण काम किया जा चुका है अभी करीब 30 जगहों का निरीक्षण किया हैं, जहाँ
सड़क व नाली बनाने की आवश्कता सभी जगह जल्द हीं भूमि पूजन कर निर्माण कार्य को शुरू किया जायेगा जिसमें इस कार्य को करवाने पर नगर पंचायत के सभी सभासद व नगर की जनता का सहयोग हमें मिल रहा है। बहुत ही जल्द बबेरू को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम किया जायेगा है। वहीं जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर बहुत ही तेजी से विकास कार्य किया जा रहे हैं, उसी क्रम में आज बबेरू नगर में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के द्वाराu भूमि पूजन कार्य किया गया है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता अजय पटेल, सुधीर कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, सौरभ शिवहर बच्चा सिंह संतोष अग्रवाल सभासद रामकृपाल मौर्य,आकाश चौरसिया,रिंकू राजपूत, रमेश वर्मा, चंद्र बहादुर धुरिया, उमेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, संदीप सिंह गीता श्रीवास्तव श्यामाचरण गुप्ता सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment