भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

बांदा, के एस दुबे । जनपद में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और तपिश के बीच शहर के अंबेडकर नगर की गली नंबर 2 से पानी की भारी किल्लत का मामला सामने आया है। इलाके में पेयजल संकट गहराने के कारण स्थानीय निवासियों को इस चिलचिलाती धूप में बूंद-बूंद पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारा लगातार बढ़ने के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति न के बराबर होने से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने और अन्य जरूरी दैनिक कार्यों के लिए भी लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों या अन्य संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। पानी के इंतजार में लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।


महीने की शुरुआत से ही तापमान आसमान छू रहा है, ऐसे में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में पानी न मिलने से डिहाइड्रेशन और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा सताने लगा है। कॉलोनी के निवासियों ने जिला प्रशासन और जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि इलाके में पानी की समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। लोगों का कहना है कि जब तक लाइन या आपूर्ति की समस्या ठीक नहीं होती, तब तक मोहल्ले में टैंकरों के माध्यम से पानी भिजवाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि जनता को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages