जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 10365 पात्र लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 8, 2026

जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 10365 पात्र लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश लखनऊ(झांसी)  मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के संजीव प्रसारण को जनपद में  राज्यमंत्री,अन्य जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया*

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, शिक्षकों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कार्ड

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण:  मंत्री जी

 स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में वाराणसी से आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ, विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 की धनराशि अंतरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू निष्पादन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों के सम्मान समारोह का जनपद पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।    

   


 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की मंत्री कमलावती सिंह राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम रही। विशिष्ट अतिथियों में सांसद झांसी ललितपुर,  अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन मण्डलायुक्त  विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी  गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी  रामेश्वर सुधाकर, सब्बनवाड, एडी बेसिक  संतोष देव पाण्डेय, बीएसए  जितेंद्र गौड़, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम  सुबोध गोयल, एजीएम  अबू हसन अंसारी एवं विधायक प्रतिनिधि प्रद्युम्न दुबे उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलावती सिंह, राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम ने शिक्षकों के समाज निर्माण में अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों से समर्पण, नवाचार और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

     कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी द्वारा जनपद के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए तथा योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में कुल कार्यरत 10365 पात्र लाभार्थी जिसमें 4722 शिक्षक, 1453 शिक्षामित्र, 24 विशेष शिक्षक (CWSN), 420 अनुदेशक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत 166 वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिकाएँ एवं 3580 प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइया, तथा इन समस्त कार्मिकों के आश्रित भी इस योजना से लाभान्वित होंगे।

    राज्य मंत्री  कलावती सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सरकारी चिकित्सालयों के साथ साथ सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में भी आइपीडी (अंतर रोगी विभाग) के अंतर्गत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे आवश्यकता पड़ने पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं बिना अग्रिम भुगतान के प्राप्त की जा सकेंगी, जिससे उपचार में विलंब नहीं होगा तथा कार्मिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होगी।

    अपने संबोधन में  राज्य मंत्री श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षक राष्ट्र के भावी नागरिकों का निर्माण करते हैं, इसलिए राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाखों शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, केजीबीवी के शिक्षक, विद्यालयों में कार्यरत रसोइये तथा उनके आश्रित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 

     कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  कमलावती सिंह, राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आज प्रदेश के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी क्रय करने हेतु धनराशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्राप्त धनराशि का उपयोग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति में करें तथा उन्हें निर्धारित वेशभूषा में नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।  उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन  नवीन दुबे एवं डॉ0 अनिरुद्ध रावत ने किया।

     पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी वैशाली बिरला, शिवानी रैकवार, अब्दुल रहीम सिद्दीकी, राजवेंद्र सिंह, योगेंद्र रैकवार, रमेश चक्रवर्ती, अजय शर्मा, विवेक शर्मा, विजय कुमार, अजय राय, कन्हैया मिश्रा, मधुरकर, बी.एन. श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, रमेश पहाड़िया, राघवेंद्र यादव,  प्रीति सिंह, राजबहादुर तथा सोम प्रकाश सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages