19वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

19वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

आमरण अनशनकारी किसान की बिगड़ी तबीयत; ट्रामा सेंटर में बेड न मिलने का आरोप

बांदा, के एस दुबे । चकबंदी विभाग के खिलाफ अशोक की लाट के पास किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन के तीसरे दिन अनशन पर बैठे अमलीकौर निवासी किसान कल्लू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। धरनारत किसानों ने आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर में बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान का इलाज जमीन पर लिटाकर किया गया। इस घटना से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों और किसानों में इसको लेकर भारी नाराजगी है।


धरना दे रहे किसानों ने बताया कि एक दिन पहले ही अनशन में शामिल घसीटा रैकवार की भी रात में तबीयत बिगड़ गई थी। लगातार बिगड़ती तबीयत के बावजूद किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बेड की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages