प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चढ़ी परवान, 2500 से अधिक लोग इस योजना से जुड़े - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चढ़ी परवान, 2500 से अधिक लोग इस योजना से जुड़े

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली के बिल से लोगों को मिल रही है आजादी

बांदा में हजारों लोगों ने इस योजना से जुड़कर बिजली के बिल से पाई मुक्ति

केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को देती है सब्सिडी

सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारी योजना के क्रियान्वयन पर दे रहे जोर

बांदा, के एस दुबे  । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बांदा जिले में बिजली के बिल से लोगों को आजादी मिल रही है। और इस योजना से जुड़कर हजारों लोग मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा उपभोक्ताओं को मिलने वाली इस योजना में सब्सिडी ने लोगों के घरों तक आसानी से सौर्य ऊर्जा पहुंचा दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधिकारी योजना के क्रियांवयन पर लगातार जोर दे रहे हैं। स्थिति यह है कि बांदा में विभाग को जितना लक्ष्य मिला था उससे सापेक्ष डेढ़ गुना ज्यादा उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दिया गया है। और उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष पूरा होते-होते लगभग 2 गुना उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ दिया जाएगा।



केंद्र व प्रदेश सरकार देती है उपभोक्ताओं को सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निजी आवासों में ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट को लगवाने के लिए सबसे पहले उपभोक्ता को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। उसके बाद वेंडर को चुनना होता है। जिसके बाद वेंडर पूरी प्रक्रिया करता है और पेमेंट होने के बाद बिजली विभाग नेट मीटरिंग करता है और इसके बाद फ्लैग ऑन चालू किया जाता है। वही इंस्टॉलेशन के बाद वेंडर सब्सिडी के लिए अप्लाई करता है और केंद्र व प्रदेश सरकार से 3 से 4 महीने में सब्सिडी उपभोक्ता को मिल जाती है। जिसमे 1 किलो वाट के इंस्टॉलेशन पर 60 हजार रुपये का खर्च आता है। जिसमे केंद्र सरकार से 30 हजार व प्रदेश सरकार से 15 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। तो वहीं 2 किलो वाट के इंस्टालेशन पर 1 लाख 20 हजार रुपये का खर्च आता है। जिसमें 60 हजार रुपए केंद्र से व 30 हजार रुपए प्रदेश सरकार देती है। वहीं 3 किलो वाट से 10 किलो वाट तक केंद्र व प्रदेश सरकार 1 लाख 8 हजार रुपए तक कि सब्सिडी देती है।


2527 उपभोक्ताओं को मिला योजना का लाभ

नेडा (UPNEDA) के परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के लिए कुल 4,555 का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक जिले के 2527 उपभोक्ता योजना का सीधा लाभ उठा चुके हैं। जिले में योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ पिछले एक महीने के भीतर ही लगभग 200 नए लोगों ने इसमें रुचि दिखाते हुए आवेदन किया है।परियोजना अधिकारी ने भरोसा जताया कि जिस रफ्तार से लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं, उसे देखते हुए चालू वित्तीय वर्ष के पूरा होने तक विभाग न सिर्फ अपने तय लक्ष्य को हासिल कर लेगा, बल्कि निर्धारित आंकड़े से दोगुना उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दे दिया जाएगा। योगी सरकार के इस प्रयास की बदौलत बांदा जिला अब हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहा है।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages