बबेरू/बांदा, के एस दुबे । स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल और तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की है।ज्ञापन में भाकियू नेताओं ने क्षेत्र के किसानों की बदहाली और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए निम्नलिखित मांगे रखी हैं:
- सभी सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि बुवाई के समय किसानों को परेशानी न हो।
- सड़कों के किनारे अवैध रूप से डंप की गई गिट्टी, मोरम और ईंटों को तत्काल हटवाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
- जल जीवन मिशन' के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाए और पाइपलाइन से बह रहे पानी को रोककर व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
- क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए। सड़कों और खेतों में घूम रहे अन्ना गौवंशों को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित संरक्षित किया जाए।
- समगरा पंप कैनाल को तत्काल चालू कराया जाए ताकि किसानों को सिंचाई में राहत मिल सके
- यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान भारी संख्या में किसान और यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment