नियमों को दरकिनार कर हो रही मनमानी वसूली
बरौली, पुंगरी, बिल्हरका में चल रहा अवैध वसूली का खेल
बांदा, के एस दुबे । प्रदेश की योगी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरा टालरेंस की नीति को जिला पंचायत के तहबाजाारी के ठेकेदार और उसके गुर्गों के द्वारा खुलेआम धता बताते हुए खनिज तहबाजारी शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। लगातार सोशल मीडिया में वीडिया वायरल होने और खबरांे के प्रकाशन के बाद भी कोई कार्यवाही न होना साफ-साफ इशारात करता है कि या तो दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है। मध्यप्रदेश से आने वाले वाहनों से कई स्थानों पर खनिज तहबाजारी शुल्क के नाम पर मनमानी रूपया वसूला जाता है।
बताते चलें कि जिला पंचायत में प्रशासक की घोषणा के बाद जनपद में खनिज तहबजारी ठेके के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली का खेल फिर शुरू हो गया है। ठेकेदार के गुर्गे दबंगई के बल पर बाहरी जिलों और प्रदेशों से आने वाले गिट्टी-मोरम लदे वाहनों से जबरन वसूली कर रहे हैं।पुलिस की सख्ती के बाद कुछ समय के लिए अवैध वसूली रुकी थी, लेकिन अब फिर रफ्तार पकड़ ली है। लोगों का आरोप है कि रात होते ही ठेकेदार के लोग सड़कों पर गुंडागर्दी करते हुए जिला पंचायत तहबजारी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। बताया जा रहा है कि रोजाना लाखों रुपए की अवैध वसूली हो रही है।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से आने वाले वाहनों से नरैनी थाना क्षेत्र के चौकी करतल के पास बरौली रोड नाका,चन्दोरा रोड पुंगरी,व बिल्हरका नहर पुल के पास वसूली की जाती है। जबकि नियम तो यह है कि खनिज तहबाजारी का वसूली उद्गम स्थल से की जानी चाहिए। लेकिन महोबा के पाण्डेय ग्रुप के ठेकेदार द्वारा नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ायी जा रही हैं।


No comments:
Post a Comment