चंदवारा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

चंदवारा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण 

बांदा/तिंदवारी, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदवारा स्थित श्री किशोरी जी मंदिर परिसर में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए चित्रकूट भेजा गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।


इस अवसर पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं और लोगों को समय रहते आंखों से संबंधित बीमारियों की पहचान व उपचार का अवसर मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages