बालक के लापता होने से परिजन परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

बालक के लापता होने से परिजन परेशान

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढ़ियामाफी गांव के निवासी श्यामलाल ने बताया कि बीती 23 मई को दोपहर तीन बजे उनका 16 वर्षीय पुत्र छोटू घर से अचानक गायब हो गया था। जिसकी सूचना थाने में देते हुए उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि छोटू मूकबधिर है। बेटे को गुम हुए लगभग दो माह का समय पूरा होने जा


रहा है। इसके बावजूद कोई सुराख नहीं मिल रहा है। इसके चलते पूरा परिवार परेशान और चिंतित है। पीड़ित ने लापता पुत्र का पता लगवाने की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages