होमगार्ड की परीक्षा में फेल होने पर युवक ने खाया सल्फास की गोली हुई मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

होमगार्ड की परीक्षा में फेल होने पर युवक ने खाया सल्फास की गोली हुई मौत

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी एक युवक का होमगार्ड की परीक्षा मे फेल हो जाने से सल्फाज की गोली खाकर किया आत्महत्या, परिवार मे मचा कोहराम मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी प्रीतम यादव पुत्र सत्यनारायण यादव उम्र करीब 25 वर्ष, यह पिछले पांच से छः वर्षो से रेलवे,आर्मी व पुलिस की भर्ती देख चुका था, लेकिन कामयाबी ना मिलने से परेशान रहता था, अभी पिछले दिनों होमगार्ड की जगह निकली थी तो होमगार्ड बनने के लिए फार्म अप्लाई किया था, लेकिन अभी पिछले दिनों होमगार्ड की परीक्षा जो हुई थी और रिजल्ट घोषित हुआ लेकिन प्रीतम यादव का होमगार्ड की परीक्षा भी नाम नहीं आ पाया, जिससे नाम ना


आने पर शुक्रवार को घर से बाहर कमाने बहाने पिता जी से कहकर निकल गया, और मुरहा मोड़ के पास सल्फास की गोली खा लिया, जिससे हालत बिगड़ने लगी, वही राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने प्रीतम यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही बांदा जिला अस्पताल ले जाते समय प्रीतम यादव की रास्ते में मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, जानकारी के मुताबिक मृतक प्रीतम यादव चार भाइयों में से तीसरे नंबर का था। वहीं परिजनों के द्वारा मृतक प्रीतम यादव के शव को घर ले जाकर औगासी यमुना नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages