सिंचाई बंधु की बैठक में भाकियू सदर तहसील अध्यक्ष ने उठाएं नहरों की सफाई और अवैध कब्जे के मुद्दे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

सिंचाई बंधु की बैठक में भाकियू सदर तहसील अध्यक्ष ने उठाएं नहरों की सफाई और अवैध कब्जे के मुद्दे

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : नई सिंचाई कॉलोनी स्थित संघ भवन में उपाध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विगत माह के कार्यवृत्त के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बैठक में भाकियू के सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर खंड बांदा से कसहाई माइनर की सफाई न कराए जाने और बनवारीपुर माइनर के पाटे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कर्वी रजवाहा की सफाई और नहर को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। साथ ही क्षतिग्रस्त बनकट नहर की पुलिया की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम को निर्देश दिए कि अतरौली माइनर तक पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि ओरा पंप कैनाल विद्युत व्यवस्था न होने के


कारण बंद पड़ा है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर खंड बांदा को निर्देश दिए कि पंप हाउस में शीघ्र विद्युत व्यवस्था कराते हुए नहर का संचालन शुरू कराया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम एसके प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सिंचाई बंधु की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की आख्या प्रत्येक माह की 20 तारीख तक तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए, ताकि उच्चाधिकारियों को समय से सूचना दी जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड शिवेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages