एसपी ने महकमे में किया उलटफेर, कई थानों की बदली कमान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

एसपी ने महकमे में किया उलटफेर, कई थानों की बदली कमान

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, जवाबदेह एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के बाद पुलिस विभाग में पूरे दिन चर्चाओं का माहौल बना रहा। इसे जिले की पुलिसिंग को नई धार देने की कवायद माना जा रहा है। स्थानांतरण सूची के अनुसार रमाशंकर सरोज को असोथर से प्रभारी निरीक्षक मालवा बनाया गया है, जबकि राजीव मिश्रा को मालवा से असोथर का प्रभार सौंपा गया है। रमेश कुमार पटेल को पुलिस लाइन से यूपी-112 भेजा गया है। प्रमोद कुमार पाठक को नारकोटिक्स सेल के साथ डीसीआर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। अभिलाष तिवारी को पुलिस लाइन से धाता थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अरविंद कुमार को

एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। इस तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा किशनपुर थाना प्रभारी योगेश कुमार की रही। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच बेहतर कार्यशैली के आधार पर उन्हें प्रोन्नति स्वरूप जहानाबाद थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग में इसे उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। गौरतलब है कि जहानाबाद थाना जनपद के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्रों में गिना जाता है। जनसंख्या, व्यापारिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह थाना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे में योगेश कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंपना पुलिस अधीक्षक के उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है। वहीं, जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक को किशनपुर थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल स्पष्ट संकेत देता है कि जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों पर सख्ती और जनता को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कार्यकुशल अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages