मां के नाम रोपा पौधा, हरियाली का दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2026

मां के नाम रोपा पौधा, हरियाली का दिया संदेश

एसपी व प्रभागीय निदेशक ने वन महोत्सव में किया पौधारोपण

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में चल रहे एक पेड़ मां के नाम वन महोत्सव अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रभागीय निदेशक जीडी मिश्र के साथ पुलिस कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने पौधा रोपने के बाद उसका सिंचन भी किया और सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प

 मां के नाम पौध रोपित करते एसपी व प्रभागीय निदेशक।

ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण मिल सकेगा। प्रभागीय निदेशक जीडी मिश्र ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शुद्ध हवा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। अभियान के माध्यम से लोगों को हरित आवरण बढ़ाने, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पौधों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश प्रमुखता से दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages