स्कूल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

स्कूल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

तीन सैकड़ा से अधिक छात्रों व अभिभावकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद । बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य को साकार करते हुए डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एवं ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब तीन सैकड़ा छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के साथ ही स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर में बच्चों का परीक्षण करती चिकित्सकों की टीम।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हिमांशु पाण्डेय, जनरल फिजिशियन डॉ. ऋषभ पाण्डेय, आई स्पेशलिस्ट डॉ. राजेश गुप्ता सहित जांच टीम के सदस्य जतिन पाल, अलका सिंह, नमृता शुक्ला, मनीष कुमार एवं मार्केटिंग प्रचारक प्रभात गुप्ता ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा एवं सचिव राजकुमार की देखरेख में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि देश का भविष्य नौनिहाल बच्चे हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ उत्तम स्वास्थ्य उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनीता अवस्थी, श्रद्धा वर्मा, यशी, स्वाति, श्रुति, लक्ष्मी, मानसी, आरती, रितेश, शिवम सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सलोनी मेहरोत्रा, निधि मेहरोत्रा, अनिकेत मेहरोत्रा, राजकुमार, मोहम्मद अंजुम, अनुराग साहू ने भी सहभागिता निभाई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages