मुख्य आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे
बाँदा, के एस दुबे । जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल" के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2.8 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गांजे के अलावा दो मोबाइल फोन और 1,520 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कनवारा मोड़ कृषि विश्वविद्यालय के पास से रिंकू पुत्र सुरेश निवासी मुचियाना मोहल्ला,
कोतवाली नगर तथा सलमान पुत्र अमिया निवासी मुरवा हुसैनपुर, थाना गिरवां को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 383/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रिंकू पर पहले से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, रेलवे अधिनियम और अन्य धाराओं में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं आरोपी सलमान उर्फ लाला के विरुद्ध भी चोरी, आयुध अधिनियम और अन्य मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कृषि विश्वविद्यालय दीपक कुमार सैनी, चौकी प्रभारी संकट मोचन आकांक्षा पटेल, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, जितेन्द्र सिंह एवं मोहित शिवहरे शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment