सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामदास प्रजापति का बांदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 2, 2026

सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामदास प्रजापति का बांदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

बाँदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के सिंघोली निवासी एवं भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामदास प्रजापति के बांदा आगमन पर रविवार को बांदा रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम और पूर्व सैनिकों की टीम ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सेवा में अपना अमूल्य जीवन समर्पित करने वाले सैनिक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। सूबेदार रामदास प्रजापति की सेवाओं और समर्पण को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।


स्वागत समारोह में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पिंकी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री आलोक दक्ष, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, समाजसेवी एवं संरक्षक रामलाल प्रजापति, सभासद एवं अध्यक्ष कृष्णचंद्र प्रजापति (टिंकू), कुंजबिहारी प्रजापति, पुनीत कुमार प्रजापति, लोकदत्त प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, रतनलाल प्रजापति (पूर्व सैनिक), मिश्रीलाल यादव (पूर्व सैनिक), श्रीकृष्ण प्रजापति (पूर्व सैनिक), ब्रजराज प्रजापति (पूर्व सैनिक), रमेश कुमार प्रजापति (पूर्व सैनिक), रामसेवक प्रजापति (पूर्व सैनिक), कालीचरण प्रजापति (पूर्व सैनिक), केपी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सूबेदार रामदास प्रजापति के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके सम्मान में जोरदार तालियों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages