मलबे में दबे मासूम, बाल-बाल बची जान
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । विजयीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत महेशपुर मठेठा में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। गांव निवासी उमेश सिंह के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के बच्चे उसी छत के नीचे सो रहे थे। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबा हटाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक बच्ची के
![]() |
| बरसात में गिरे आशियाना को दिखाता पीड़ित। |
पैर में हल्की चोट आई, जबकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। ग्रामीणों के अनुसार उमेश सिंह का परिवार बेहद गरीब है। आज तक उन्हें किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मजबूरी में परिवार टीन शेड और जर्जर कच्चे मकान में रहने को विवश है। मामले में जब क्षेत्रीय लेखपाल शिवदत्त पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जीपीएस फोटो भेज दीजिए, हम मौके की स्थिति देखकर आवश्यक मदद करायेंगे।


No comments:
Post a Comment