पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का
पैलानी/बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इछावर में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इछावर समेत आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की विस्तृत जांच की। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं बेहतर उपचार के लिए चित्रकूट भेजने की व्यवस्था की गई। इस पहल से विशेष रूप से
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं और सहायता पहुंचाना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच, निःशुल्क चश्मे तथा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा मिलना उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ है। उन्होंने इस जनसेवा अभियान को क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत बताया।
शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी के सहयोग और सेवा भावना से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को उनके गांव के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


No comments:
Post a Comment