जनेश्वर मिश्र की सादगी व संघर्ष को किया याद
फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक, प्रखर विचारक एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, ईमानदारी और समाजवादी मूल्यों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद व संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। अपने संबोधन में चैधरी मंज़र यार ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय और गरीब, किसान, मजदूर
![]() |
| छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सपाई। |
तथा पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया। वे डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों के सच्चे अनुयायी थे और उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे जनेश्वर मिश्र ने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई, लेकिन सत्ता के सर्वाेच्च पदों पर रहने के बावजूद उनका जीवन सादगी और ईमानदारी की मिसाल बना रहा। उन्होंने हमेशा आम आदमी की आवाज़ को बुलंद किया और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में जब सामाजिक न्याय और समान अवसरों की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है, तब जनेश्वर मिश्र के विचार और सिद्धांत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर नरेश उमराव, डॉ. रामनरेश पटेल, मनोज यादव, अधिवक्ता सुघरलाल यादव, अनवर सिंह यादव, शैलेन्द्र मिश्र राजू, मुन्ना बाजपेयी, गार्गीदीन बाजपेई, अधिवक्ता संदीप श्रीमाली, आशीष नामदेव, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आनंद गौतम, कलीम खान, अभिषेक पासवान, संदीप सिंह चैहान, अरविंद सिंह यादव, कामता प्रसाद, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment