सात साल पुराना रास्ते का विवाद आपसी समझौते से सुलझा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा की पहल लाई रंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 2, 2026

सात साल पुराना रास्ते का विवाद आपसी समझौते से सुलझा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा की पहल लाई रंग

बाँदा, के एस दुबे । थाना मार्का क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरवरी में पिछले सात वर्षों से चला आ रहा रास्ते का विवाद आखिरकार आपसी सहमति से समाप्त हो गया। थाना मार्का के उप निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा की पहल और मध्यस्थता से दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर विवाद खत्म करने पर सहमति जताई। समझौता पत्र के अनुसार, पहले दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के संबंध में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया। सहमति बनी कि संबंधित पक्ष अपने खेत के किनारे लगभग 6 इंच व्यास की पाइप डालकर रास्ते तक पानी की निकासी की व्यवस्था करेगा। पाइप डालने के बाद उसके ऊपर मिट्टी डालकर रास्ते को समतल किया


जाएगा, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। समझौते में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रास्ते पर किसी भी पक्ष का एकाधिकार नहीं होगा और दोनों पक्ष बिना किसी रोक-टोक के आवागमन कर सकेंगे। यदि भविष्य में कोई भी पक्ष इस समझौते का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की सहमति से तैयार किए गए समझौता पत्र पर गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए। उप निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत यह भी तय किया गया कि 10 दिनों के भीतर पाइप डालकर रास्ते का समतलीकरण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने वर्षों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages