धर्मनगरी में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा पर हुआ संवाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 2, 2026

धर्मनगरी में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा पर हुआ संवाद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : चरण वंदन फाउंडेशन की ओर से रविवार को श्रीरामलीला भवन धुस मैदान कर्वी में सामाजिक सरोकारों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने सहभागिता कर शिक्षा, सेवा, पर्यावरण, संस्कार और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। संस्था के संस्थापक कौशलेन्द्र पाण्डय व आचार्य रामजस द्विवेदी (ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं कर्मकांड विशेषज्ञ) ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक एकजुटता और जनसेवा के कार्यों


को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। संचालन प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार विवेक मिश्रा ने किया। इस मौके पर चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीसीडीएफ अध्यक्ष योगेश जैन, व्यापारी नेता रामबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages