कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा – संकल्प अभियान" के अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा डॉ. संगमित्रा महापात्रा, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. मुक्ता गर्ग एवं डॉ. एकता शर्मा मौजूद रही।कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रश्मि सिंह, रेनू निषाद, डॉ. श्रेया तथा डॉ. एलेना ने समन्वयक के रूप में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली संदेश
प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। पोस्टरों के माध्यम से आत्म-अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा" की परिकल्पना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया। इन पोस्टरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता के साथ हुआ। इस आयोजन ने जागरूकता, शिक्षा एवं सामूहिक उत्तरदायित्व के माध्यम से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाये जाने का संदेश दिया ।


No comments:
Post a Comment