कानपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोर कमेटी की हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

कानपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोर कमेटी की हुई बैठक

कानपुर, प्रदीप शर्मा - कानपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में बीएसए सभागार गोविन्द नगर में आयोजित की गई । राजा भरत अवस्थी ने बताया कि बैठक में पुरानी पेंशन बहाली,आठवाँ वेतन के पूर्व डी ए मर्जर की माँग,अर्जित अवकाश 300 दिन को बढ़ाकर असीमित करने व सेवा संघों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण कराने की माँग सरकार से की गई ।बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव ने किया ।कार्यकारिणी द्वारा ध्वनि मत से माँगों के


निराकरण के लिए प्रदेश नेतृत्व को अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया । राज्य कर संग्रह सेवा संघ के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से रणधीर सिंह,सुखेन्द्र सिंह यादव,धर्मेन्द्र अवस्थी,पंकज मिश्रा , शरद अवस्थी,जसीम अहमद फारूखी,नवीन सिंह राठौर,संजीव पाल,सुनील तिवारी,अभिषेक कटियार,दुर्गेश सिंह,धर्मेन्द्र,रविन्द्र यादव,सुरेश ,रणवीर सिंह,आदि मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages