महाराणा प्रताप के विद्यार्थियो को सीएसजेएमयू केंद्रीय पुस्तकालय का कराया गया भ्रमण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

महाराणा प्रताप के विद्यार्थियो को सीएसजेएमयू केंद्रीय पुस्तकालय का कराया गया भ्रमण

 पुस्तकालय सप्ताह के अवसर पर महाराणा प्रताप विद्यालय के विद्यार्थियो को सीएसजेएमयू केंद्रीय पुस्तकालय का कराया गया भ्रमण

कानपुर, प्रदीप शर्मा - पुस्तकालय सप्ताह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महाराणा प्रताप विद्यालय की कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी पुस्तकालयाध्यक्ष  मनीषा के नेतृत्व में गणेश शंकर विद्यार्थी केंद्रीय पुस्तकालय, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का शैक्षिक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों का  अवलोकन कराया गया। उन्हें पुस्तकालय की आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों, ई-लाइब्रेरी सेवाओं तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं से परिचित कराया गया।  विद्यार्थियों को  आधुनिक पुस्तकालय तकनीकें किस प्रकार विद्यार्थियों के अध्ययन, स्व-अधिगम, नवाचार तथा शोध गतिविधियों को


अधिक प्रभावी एवं समृद्ध बना रही हैं के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में प्रारम्भ से ही पठन-पाठन की आदत विकसित की जानी चाहिए। नियमित अध्ययन न केवल ज्ञान का विस्तार करता है, बल्कि नवीन विचारों को जन्म देता है, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक चिंतन का विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालयों का अधिकाधिक उपयोग करने तथा पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाने की बात कही। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की आधुनिक व्यवस्थाओं, समृद्ध संग्रह तथा तकनीक-सक्षम सेवाओं में विशेष रुचि दिखाई और इस शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages