67.23 लाख से बनेगा आधुनिक रिकॉर्ड रूम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

67.23 लाख से बनेगा आधुनिक रिकॉर्ड रूम

नगर पालिका कार्यालय में हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत स्वीकृत 67.23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रिकॉर्ड रूम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार व नगर पालिका के सभासदों ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

रिकार्ड रूम का फावड़ा चलाकर शिलान्यास करते अध्यक्ष राजकुमार मौर्य।

अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि नगर पालिका के वर्षों पुराने महत्वपूर्ण अभिलेख, मानचित्र और जनसामान्य से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए आधुनिक रिकॉर्ड रूम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से अभिलेखों के संरक्षण के साथ-साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी आएगी। साथ ही नागरिकों को अपने प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख प्राप्त करने में भी अधिक सुविधा मिलेगी। ईओ ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इस अवसर पर सभासद विनय कुमार तिवारी, अतीश पासवान, पवन द्विवेदी, राम सिंह पटेल, संजय श्रीवास्तव, विवेक कुमार यादव, रितिक पाल, शादाब अहमद, मो. नफीस, अखिलेश, आरिफ गुड्डा, संतोष कुमार पटेल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages