बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में सावन महोत्सव पर माँ मढ़ी दाई मंदिर में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बबेरू कस्बे पर पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर कस्बे के ऐतिहासिक माँ मढ़ी दाई मंदिर परिसर में सावन महोत्सव के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह परंपरा को निभाते हुए कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार चुन्ना प्रसाद प्रजापति व उनके भाइयों के द्वारा यह आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से
ही भक्तों का तांता लगा रहा। आयोजकों की ओर से मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके साथ ही, दोपहर में पारंपरिक रूप से गरमा-गरम पूरी और सब्जी की व्यवस्था की गई, जहां सभी श्रद्धालुओं को बैठाकर आदर-सत्कार के साथ भोजन परोसा गया। सावन महोत्सव के इस पावन पर्व पर भंडारे के आयोजन से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर प्रसाद प्राप्त किया और इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की सराहना की। वही आयोजक वरिष्ठ पत्रकार चुना प्रसाद प्रजापति ने गुरुवार की दोपहर बताया कि यह भंडारे का आयोजन सुबह 8:00 से निरंतर चल रहा है और शाम तक चलेगा।


No comments:
Post a Comment