इछावर में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम से लगाई समस्या के समाधान की गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2026

इछावर में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम से लगाई समस्या के समाधान की गुहार

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के ग्राम इछावर में प्रदूषित जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य आरसीसी मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने और निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी बस्ती के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यही मार्ग पूरे गांव का मुख्य रास्ता है। किसान इसी रास्ते से खेतों तक पहुंचने को मजबूर हैं, जबकि स्कूली बच्चों को भी रोजाना


गंदे और प्रदूषित पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि  ब्लॉक प्रमुख द्वारा बनवाई गई आरसीसी सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण बारिश के दिनों में स्थिति गंभीर हो जाती है।

ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, किसान और स्कूली बच्चों को इस समस्या से राहत मिल सके तथा संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, अजीज खान, सियाराम, सुनीता वर्मा, गोरेलाल निषाद, इस्लाम खान और मौजी लाल श्रीवास सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages