एक माह से बदहाल है व्यवस्था,बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित;
तहसीलदार से शिकायत कर आंदोलन की चेतावनी
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा ब्लॉक में पिछले एक माह से अधिक समय से बिजली व्यवस्था बेपटरी होने का आरोप लगाते हुए सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि कानाखेड़ा-चंदवारा पावर स्टेशन समेत पूरे ब्लॉक के आठ फीडरों से जुड़े गांवों में 24 घंटे के दौरान 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती हो रही है।लगातार कटौती से नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार पैलानी महेंद्र गुप्ता को शिकायत पत्र देकर जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है।इससे गांवों में अंधेरा पसरा रहता है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उमस और गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
लगातार बिजली कटौती का असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बिजली न होने से बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षा और पढ़ाई के महत्वपूर्ण समय में बिजली संकट से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
बरसात में बढ़ी ग्रामीणों की चिंता
बरसात के मौसम में लंबे समय तक अंधेरा रहने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।उनका कहना है कि अंधेरे के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है।रात में आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर शिकायतों को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के लिए फोन करने पर कई बार अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। फोन उठाने पर बिजली कटौती ऊपर से होने की बात कही जाती है।ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है,लेकिन जसपुरा क्षेत्र के गांवों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पैलानी से मामले में हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने और बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि आखिर जसपुरा के गांवों को नियमित बिजली कब मिलेगी और एक माह से चला आ रहा बिजली संकट कब समाप्त होगा।
आज इस मौके पर सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले; जैविजय सिंह मेंबर (पूर्व प्रधान गौरी खुर्द); अभिषेक सिंह (प्रधान प्रतिनिधि गौरी खुर्द) पुष्पेंद्र कुमार; (प्रधान प्रतिनिधि गडोला);मुलायम सिंह यादव (नरजिता); जगमोहनसिंह; संदीप सिंह;संतराम वाल्मीकि; जयपाल सिंह;मनोज कुमार; अन्नू सिंह (मड़ौली); राहुल यादव;अर्जुन सिंह;रामबरन सिंह;श्यामवीर सिंह; जगदीश यादव (नरौली) मनोज सिंह; रामलखन सिंह;पप्पू सिंह; करन कश्यप; जनार्दन सिंह; रमेश सिंह; (चंदवारा) प्रदीप सिंह कच्छवाह;; रामानंद यादव;जीतू सिंह ;राजबाबू! शिवम्;राकेश सिंह; सुशील परिहार; विनोद; आदित्य कुमार;धर्मेंद्र चौरसिया;भगवान दास; सहित सैकड़ों ग्रामीण वासी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment