जसपुरा-रामपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 12, 2026

जसपुरा-रामपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

खाना बनाने के समय बिजली गुल, रात में भी कटौती से बढ़ी दिक्कतें; रोस्टिंग का समय तय करने की मांग

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत जसपुरा और रामपुर सहित दर्जनों गांवों में पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। खासकर शाम के समय बिजली गुल होने से खाना बनाने और घरेलू कामकाज में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा केरोसिन की व्यवस्था बंद किए जाने के बाद बिजली ही उजाले का मुख्य साधन है। ऐसे में बिजली कटौती होने पर रात के समय लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। ग्रामीण लल्लू राम प्रजापति ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से बिजली आपूर्ति


बेहद खराब है। मानु यादव ने कहा कि पिछले दो-चार दिनों से शाम होते ही बिजली काट दी जाती है, जिससे खाना बनाने में दिक्कत होती है। अनीता प्रजापति ने बताया कि खाना बनाते समय बिजली चले जाने से काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि रात 12 से 1 बजे के बीच भी बिजली कटौती होने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।

नारायण गुप्ता ने भी बिजली कटौती से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की बात कही। वहीं मंडल मंत्री कपूर सिंह ने कहा कि रोजाना खाना बनाने के समय बिजली काटे जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। पहले केरोसिन से लोग रोशनी का इंतजाम कर लेते थे, लेकिन अब केरोसिन भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि शाम छह बजे से रात दस बजे तक बिजली कटौती न की जाए। यदि रोस्टिंग आवश्यक है तो उसका समय निर्धारित कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए, ताकि लोग उसी के अनुसार अपने घरेलू कार्य कर सकें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages