तालाब मे मिला 23 वर्षीय युवती का शव,जाँच मे जुटी पुलिस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 1, 2026

तालाब मे मिला 23 वर्षीय युवती का शव,जाँच मे जुटी पुलिस

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव मे मंगलवार की सुबह  उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में युवती का शव उतरता हुआ देखा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। तालाब मे उतराता मिले शव की पहचान 23 वर्षीय अंशु पुत्री श्याम बिहारी वर्मा, निवासी अरमार थाना मरका के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी मरका थाना


फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों ने युवती की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages