मुख्यमंत्री की शिकायत में गाटा संख्या 1662, निस्तारण रिपोर्ट में 1664 का उल्लेख - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 29, 2026

मुख्यमंत्री की शिकायत में गाटा संख्या 1662, निस्तारण रिपोर्ट में 1664 का उल्लेख

पीड़ित ने लगाया फर्जी निस्तारण का आरोप

बांदा, के एस दुबे । ग्राम रामपुर, थाना जसपुरा, तहसील पैलानी क्षेत्र में सुरक्षित भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री को की गई शिकायत के निस्तारण पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता भजन सिंह का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में खलिहान के रूप में सुरक्षित गाटा संख्या 1662 में अवैध कब्जे की जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान गाटा संख्या 1662 की बजाय गाटा संख्या 1664 की रिपोर्ट लगाकर शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। शिकायत में ग्राम


रामपुर की सुरक्षित भूमि (खलिहान) गाटा संख्या 1662, जिसका रकबा करीब 1.2870 हेक्टेयर बताया गया है, पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दबंग एवं हिस्ट्रीशीटर जाबर सिंह यादव तथा उनके परिवार से जुड़े लोगों द्वारा उक्त सुरक्षित भूमि पर कब्जा किया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री के समक्ष जिस गाटा संख्या 1662 की जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी, उसी गाटा की मौके पर जांच करने के बजाय निस्तारण रिपोर्ट में दूसरे गाटा संख्या 1664 को आधार बनाया गया। इससे शिकायतकर्ता ने निस्तारण प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे महज कागजी कार्रवाई करार दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, गाटा संख्या 1662 की राजस्व अभिलेखों एवं मौके पर पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए तथा यदि सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे कब्जामुक्त कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता भजन सिंह ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 1662 की जगह 1664 की रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण करना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने पूरे मामले की दोबारा जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि चंद्रावल नदी पर पुल निर्माण के लिए शीघ्र सर्वे कराकर बजट स्वीकृत किया जाए और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों से ग्रामीणों को स्थायी निजात मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages